महिला जागरूकता और सशक्तिकरण के लिए भदोही पुलिस का विशेष अभियान
भदोही, 22 सितंबर 2024 – भदोही जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत पुलिस द्वारा प्रतिदिन महिला जागरूकता और सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के निर्देशन में एंटी-रोमियो स्क्वाड टीम विभिन्न मंदिरों, बाजारों, और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर रही है, जहां महिलाओं से वार्ता कर उन्हें सुरक्षा संबंधित जानकारी दी जा रही है।

अभियान के तहत, जिले के सभी थानों की महिला पुलिसकर्मी और एंटी-रोमियो टीम सक्रिय रूप से सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग कर रही हैं। इन टीमों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को यूपी पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई सुरक्षा सेवाओं, जैसे वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, और एम्बुलेंस सेवा 108 के बारे में जानकारी दी जा रही है।
एंटी-रोमियो टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से कहा कि किसी भी आपात स्थिति में वे बिना झिझक पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं। इसके अलावा, उन्हें आत्मनिर्भर बनने और निर्भीक होकर अपने कार्य और शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।

पुलिस की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उनके अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक करना है। सभी थानों में महिला हेल्पडेस्क की भी व्यवस्था की गई है, जहां महिला पुलिसकर्मी उनकी समस्याओं का समाधान करेंगी। एंटी-रोमियो स्क्वाड ने मौके पर बेवजह घूम रहे युवकों से भी पूछताछ कर चेतावनी दी और आवश्यक कार्यवाही की।
शिव शंकर दुबे, मुख्य संपादक, भारत क्रांति न्यूज। लेख: आशु झा
Author: Bharat Kranti News
Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.
