भदोही: दो और पांच नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 2000 से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही: दो और पांच नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 2000 से अधिक अभ्यर्थियों को मिलेगा नौकरी का अवसर

भदोही। जिले में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए दो दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इन मेलों में 20 से अधिक निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी। कंपनियों की ओर से 2000 से अधिक अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए चयनित होने का अवसर मिलेगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि पहला रोजगार मेला दो नवंबर को ईटहरा स्थित बुद्धिराम दुबे महिला महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। वहीं, दूसरा रोजगार मेला पांच नवंबर को औराई स्थित काशीराज इंटरमीडिएट कॉलेज में लगेगा।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में 20 से अधिक निजी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कंपनियों के प्रतिनिधि बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर उनकी शैक्षिक योग्यता और पात्रता के अनुसार चयन करेंगे। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।

ऑनलाइन पंजीयन और आवेदन जरूरी

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। इसके साथ ही मेले में प्रतिभाग करने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी करना अनिवार्य है।

रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी टोल-फ्री नंबर 155330 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जिला सेवायोजन कार्यालय, ज्ञानपुर में भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles