भदोही DM ने जारी की सर्पदंश से बचाव और राहत हेतु अहम एडवाइजरी
भदोही, 10 अगस्त 2025 —
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बरसात के मौसम में बढ़ते सर्पदंश के मामलों को देखते हुए जनता के लिए सर्पदंश से बचाव, राहत और जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है।
सर्पदंश की स्थिति में क्या करें
- ओझा या झाड़-फूंक में समय बर्बाद न करें।
- सांप का रंग याद रखने की कोशिश करें या यदि संभव हो तो फोटो लें।
- रक्त प्रवाह को बांधने की कोशिश न करें।
- तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
- घाव को पानी से धोकर साफ कपड़े से ढक दें।
सर्पदंश से कैसे बचें
- घर के आसपास सफाई रखें और चूहों को न पनपने दें, क्योंकि सांप चूहों की ओर आकर्षित होते हैं।
- रात में हमेशा टॉर्च का उपयोग कर रास्ता देखें।
- झाड़ियों या खेतों में हाथ-पैर डालने से पहले लकड़ी या डंडे से टटोल लें।
- बाहर काम करते समय हमेशा जूते-चप्पल पहनें।
- घर की दीवारों के छेद बंद करें।
सर्पदंश के बाद जरूरी कदम
- शांत रहें और घबराएं नहीं।
- आपातकालीन नंबर पर तुरंत सूचना दें।
- जरूरत पड़ने पर सीपीआर जैसी प्राथमिक सहायता दें।
- प्रभावित अंग को स्थिर रखने के लिए सीधी स्केल, फंटी या बैंडेज का उपयोग करें।
- जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचें।
महत्वपूर्ण: यदि सर्पदंश से दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाए तो पोस्टमार्टम कराना अनिवार्य है, क्योंकि पीएम रिपोर्ट के बाद ही शासकीय आर्थिक सहायता मिल सकेगी।
किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें या 1070 पर सूचित करें।
जिला सूचना कार्यालय, भदोही
जनहित में जारी
Author: Bharat Kranti News
Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.

