“स्वदेशी अपनाओ, विदेशी का बहिष्कार करो” – स्वदेशी जागरण मंच का आह्वान
भदोही:
स्वदेशी जागरण मंच ने एक बार फिर देशवासियों से अपील की है कि वे विदेशी वस्तुओं का उपयोग कम से कम करें और स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर राष्ट्र के सशक्तिकरण में योगदान दें।
प्रांत शाह संपर्क प्रमुख मनोज सिंह और जिला महिला प्रमुख रूपाली जायसवाल ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा –
“विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार केवल आर्थिक नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। चीन, तुर्की और अन्य विरोधी देशों के उत्पादों से दूरी बनाकर हम अपने देश की आत्मनिर्भरता को मजबूती दे सकते हैं।”
मंच ने कहा कि 1991 से ही स्वदेशी जागरण मंच देशवासियों में स्वदेशी के प्रति जागरूकता फैला रहा है और यह विश्वास रखता है कि राष्ट्र केवल स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के आधार पर ही समृद्ध हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “स्थानीय उत्पादों की खरीद-बिक्री राष्ट्र सेवा है” के संदेश को आगे बढ़ाते हुए मंच ने सभी को स्थानीय कारीगरों और लघु उद्योगों को प्रोत्साहित करने की अपील की है।
इतिहास का जिक्र करते हुए बताया गया कि 1905 का बांग-भंग विरोधी आंदोलन और बाद में महात्मा गांधी के नेतृत्व में चले स्वदेशी आंदोलन ने स्वतंत्रता संग्राम को मजबूत आधार दिया था। अरविंद घोष, रविंद्रनाथ ठाकुर, लोकमान्य तिलक, लाला लाजपत राय जैसे नेताओं का योगदान इसमें अविस्मरणीय रहा।
मंच ने अमेरिका द्वारा भारत पर 50% आयात शुल्क और 1% जुर्माना लगाने की कड़ी निंदा की।
“यह कदम निंदनीय है। देशवासियों को अमेरिकी उत्पादों का बहिष्कार कर इस आर्थिक दबाव का जवाब देना चाहिए,” – मंच के नेताओं ने कहा।
स्वदेशी जागरण मंच का संदेश:
- विदेशी वस्तुओं का न्यूनतम उपयोग
- विरोधी देशों के उत्पादों का बहिष्कार
- विदेशी विश्वविद्यालयों में अनावश्यक अध्ययन से बचाव
- स्थानीय उत्पाद और कारीगरों को बढ़ावा
- लघु उद्योगों के माध्यम से रोजगार और ग्रामीण विकास
अंत में, मंच ने सभी नागरिकों से विकसित भारत अभियान में जुड़ने और स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेने की अपील की।
Author: Bharat Kranti News
Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.
