भदोही: आयुध अधिनियम के दोषी को न्यायालय उठने तक की सजा, एक हजार रुपये जुर्माना
ज्ञानपुर। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह की अदालत ने आयुध अधिनियम के एक मामले में दोषी विनोद कुमार को न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर एक हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। करीब 19 वर्ष पुराने मामले में न्यायालय ने यह फैसला सुनाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, औराई पुलिस ने 18 अप्रैल 2007 को लीलाधरपुर पुलिया के पास से तिऊरी निवासी विनोद कुमार के कब्जे से एक अदद 12 बोर का कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए थे। इस मामले में पुलिस ने आयुध अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की थी। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया।
मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने विनोद कुमार को आयुध अधिनियम के तहत दोषी करार देते हुए जेल में बिताई गई अवधि के साथ न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई। साथ ही एक हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर दोषी को 30 दिन का साधारण कारावास भुगतना होगा।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।








