भदोही: यातायात नियमों की अनदेखी पर 940 वाहनों का चालान, 11.52 लाख रुपये जुर्माना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही में वाहन चेकिंग अभियान: 940 वाहनों का चालान, 11.52 लाख रुपये जुर्माना लगाया

बाबूसराय। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस और यातायात विभाग ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। ज्ञानपुर, भदोही, बाबूसराय, औराई, सीतामढ़ी, जंगीगंज और गोपीगंज सहित विभिन्न स्थानों पर हुई कार्रवाई में कुल 940 वाहनों का चालान काटा गया। इन पर 11 लाख 52 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

यातायात प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान 790 दोपहिया और 150 चारपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने और चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करने वालों के खिलाफ चालान किया गया। यातायात प्रभारी ने वाहन चालकों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें। यातायात नियमों की अनदेखी न करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles