भदोही: संकरे रास्तों से गुजर रहे ओवरलोड भूसा लदे वाहन, हादसे का खतरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संकरे रास्तों से गुजर रहे ओवरलोड भूसा लदे वाहन, हादसे का खतरा

बाबूसराय। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर इन दिनों क्षमता से अधिक भूसा लादकर वाहन फर्राटा भर रहे हैं। इन वाहनों पर भूसे का ऊंचा ढेर लादकर बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के आवागमन किया जा रहा है। इससे सड़क हादसों की आशंका बढ़ गई है। भूसे का ढेर अधिक ऊंचा होने के कारण वाहनों का संतुलन बिगड़ने के साथ ही रास्ते में भूसा गिरने का खतरा भी बना रहता है।

स्थानीय बाजार निवासी विवेक सिंह, राजीव उमरवैश्य, संतोष सिंह और जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि भूसा लदे ओवरलोड वाहन संकरे रास्तों से होकर गुजरते हैं। इससे अन्य राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है। कई बार भूसे का ढेर इतना ऊंचा होता है कि वाहनों के पलटने की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे वाहनों के संचालन पर जिम्मेदार विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। यदि समय रहते ओवरलोड वाहनों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

इस संबंध में यातायात प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि बाजारों में इस तरह के ओवरलोड वाहनों पर एआरटीओ की ओर से कार्रवाई की जाती है। यातायात संचालन में बाधा उत्पन्न होने पर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles