भदोही: यातायात नियमों की अनदेखी पर 791 वाहनों का चालान, 9.78 लाख रुपये का जुर्माना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यातायात नियमों की अनदेखी पर 791 वाहनों का चालान, 9.78 लाख रुपये का जुर्माना

सीतामढ़ी। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात और पुलिस विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में 791 वाहनों का चालान काटा गया। इन वाहन चालकों पर कुल 9 लाख 78 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जिले में एक नवंबर से लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यातायात प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि रविवार को ज्ञानपुर, गोपीगंज, जंगीगंज, भदोही, औराई और बाबूसराय में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कुल 791 वाहनों में 650 दोपहिया और 141 चारपहिया वाहन शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि ज्यादातर चालान हेलमेट नहीं लगाने, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने और चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करने पर किए गए। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गई।

यातायात प्रभारी ने वाहन चालकों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि सड़क पर सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है। मंजिल तक सुरक्षित पहुंचने के लिए जल्दबाजी से बचें और समय से पहले घर से निकलें।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles