घोसिया: अलीनगर में सड़क पर बह रहा दूषित पानी, नमाजियों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घोसिया के अलीनगर में सड़क पर बह रहा दूषित पानी, राहगीरों और नमाजियों की बढ़ी परेशानी

घोसिया। नगर के अलीनगर मोहल्ले में सड़क पर गंदा पानी बहने से स्थानीय लोगों और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। नाली जाम होने के कारण दूषित पानी सड़क पर फैल रहा है। वहीं, शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नगर प्रशासन के प्रति नाराजगी है।

अहले हदीस मस्जिद से हाजी शहाबुद्दीन के मकान तक जाने वाला मुख्य मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क किनारे बनी नाली गंदगी से पट गई है, जिससे पानी की निकासी बाधित है। नतीजतन नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और पूरे रास्ते में फैल गया है।

इसी मार्ग से शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में नमाजी मस्जिद पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। जलभराव और गंदगी के कारण स्थानीय लोगों को संक्रमण फैलने का डर भी सता रहा है।

मोहल्ले के मोहम्मद वकील, इम्तियाज अहमद, जफीउर रहमान और मोहम्मद कासिम ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सभासद मेराज अहमद ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए लिखित शिकायत दी गई है। इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। अब जिलाधिकारी से शिकायत की जाएगी।

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि समस्या की जानकारी लेकर जल्द ही इसका समाधान कराया जाएगा।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles