भदोही: गांजा तस्करी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, 1.901 किलो गांजा बरामद
ज्ञानपुर/गोपीगंज। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल एक किलो 901 ग्राम गांजा बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को इब्राहिमपुर गांव के पास से अमरजीत यादव को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद झोले से एक किलो 441 ग्राम गांजा बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक विजय बहादुर सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
वहीं, गोपीगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात नगर के सोनखरी मोड़ के पास बंद पड़ी एक गुमटी से चंद्रशेखर सरोज निवासी थानीपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 460 ग्राम गांजा बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी थानीपुर पेट्रोल पंप से आगे सड़क की दाहिनी पटरी पर बंद गुमटी के पास गांजे की पुड़िया बनाकर राहगीरों को बेच रहा है।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में एक सफेद प्लास्टिक के झोले से गांजे की सात पुड़िया और खुला गांजा बरामद हुआ। इसका कुल वजन 460 ग्राम था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।
