भदोही: 15 दिन में दूसरी बार सोलर केबल चोरी, 300 घरों की जलापूर्ति ठप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही: 15 दिन में दूसरी बार सोलर केबल काट ले गए चोर, 300 घरों की जलापूर्ति बाधित

औराई। भदोही जिले के औराई कोतवाली क्षेत्र के हुसैनीपुर गांव में चोरों ने एक बार फिर नमामि गंगे परियोजना के तहत स्थापित सोलर पैनल की केबल काट ली। मंगलवार की रात हुई इस घटना में पांच सोलर पैनलों की करीब 100 मीटर केबल चोरी हो गई। इससे गांव के लगभग 300 परिवारों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। 15 दिनों के भीतर केबल चोरी की यह दूसरी घटना है।

हुसैनीपुर गांव में जल निगम की ओर से नमामि गंगे परियोजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण कर जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है। इसके संचालन के लिए सोलर पैनल लगाए गए हैं। बीते 16 अक्टूबर की रात भी चोर जल जीवन मिशन के सोलर पैनल की केबल काटकर ले गए थे। इससे करीब 300 घरों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई थी।

विभाग की ओर से 22 अक्टूबर को नई केबल लगाई गई, जिसके बाद जलापूर्ति बहाल हो सकी। हालांकि, नई केबल लगाए अभी एक सप्ताह भी नहीं बीता था कि चोरों ने मंगलवार की रात दोबारा वारदात को अंजाम दे दिया। पांच सोलर पैनलों की लगभग 100 मीटर केबल काट ले जाने से एक बार फिर जलापूर्ति प्रभावित हो गई है।

सुबह मोटर चालू करने पहुंचे ऑपरेटर को हुई जानकारी

ऑपरेटर संतोष सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह जब वह मोटर चालू करने पहुंचे तो केबल कटी हुई मिली। इसके बाद उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों और पुलिस को घटना की सूचना दी। लगातार दूसरी बार केबल चोरी होने से ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

अंतरजनपदीय गिरोह पर जताई आशंका

औराई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस तरह की घटनाओं को

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles