भदोही: 2800 रसोइयों का मानदेय बढ़कर तीन हजार रुपये हुआ, खाते में भेजी गई राशि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही: 2800 रसोइयों का मानदेय बढ़कर तीन हजार रुपये हुआ, खाते में भेजी गई बढ़ी राशि

भदोही। जिले के परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) बनाने वाले 2800 रसोइयों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिला है। अब उनके बैंक खातों में दो हजार रुपये के स्थान पर तीन हजार रुपये भेजे गए हैं। इसके अलावा साड़ी और शर्ट खरीदने के लिए भी 500-500 रुपये की राशि जारी की गई है। मानदेय में बढ़ोतरी से रसोइयों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

जिले के 885 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में करीब 1.33 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। विद्यालयों में छात्र संख्या के आधार पर रसोइयों की तैनाती की गई है। रसोइये प्रतिदिन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार करते हैं।

अगस्त में मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा

रसोइयों को पहले एक हजार रुपये मानदेय मिलता था, जिसे बाद में बढ़ाकर दो हजार रुपये कर दिया गया था। कम मानदेय के कारण रसोइयों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अगस्त 2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रसोइयों का मानदेय दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये करने की घोषणा की थी। इसके बाद सितंबर माह से बढ़ी हुई राशि के भुगतान की प्रक्रिया शुरू की गई।

2800 रसोइयों के खातों में पहुंची राशि

जिला समन्वयक एमडीएम सौरभ सिंह ने बताया कि जिले के 2800 रसोइयों के बैंक खातों में तीन-तीन हजार रुपये भेजे गए हैं। इसके साथ ही साड़ी और शर

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles