सेवाश्रम इंटर कॉलेज में आज से महर्षि आजाद राज्यस्तरीय कबड्डी महाकुंभ, 48 टीमें लेंगी हिस्सा
भदोही। सेवाश्रम इंटर कॉलेज परिसर में 24 और 25 अक्तूबर को दो दिवसीय महर्षि आजाद राज्यस्तरीय कबड्डी महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। डे-नाइट प्रारूप में होने वाली इस प्रतियोगिता में करीब 48 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों की टीमें भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ घनश्याम दुबे महाविद्यालय के प्रबंधक प्रतीक दुबे करेंगे। आयोजन को लेकर समिति की ओर से तैयारियां पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है। खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष दिनेश यादव ‘दादा’ और निर्णायक शशि यादव ने तैयारियों का जायजा लिया। समिति के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना और खेल भावना को बढ़ावा देना है। इस आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने और बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।
