भदोही: प्रतिमा नर्सिंग कॉलेज में एनुअल फंक्शन, एसपी अभिनव त्यागी रहे मुख्य अतिथि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही जनपद स्थित प्रतिमा नर्सिंग कॉलेज में वार्षिक समारोह (एनुअल फंक्शन) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी अभिनव त्यागी ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं से देश को काफी उम्मीदें हैं। नर्सिंग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में प्रशिक्षित होकर ये छात्र भविष्य में समाज और देश की सेवा करेंगे तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाएंगे।

उन्होंने छात्रों को लगन और समर्पण के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। साथ ही कहा कि चिकित्सा और नर्सिंग से जुड़े लोग समाज में सेवा और मानवता का सबसे बड़ा उदाहरण होते हैं।

इस अवसर पर प्रतिमा हॉस्पिटल के संचालक डॉ. पी.एस. दुबे ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक का आभार भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि संस्थान में नर्सिंग की पढ़ाई के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles