दिल्ली मेट्रो में भयंकर झगड़ा, टी-शर्ट वाले ने चौंकाया
दिल्ली: दिल्ली मेट्रो में यात्रियों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग भीड़ के बीच आपस में हाथापाई करते हैं।
क्लिप में एक चेक शर्ट पहने यात्री ने दूसरे यात्री से बहस शुरू की और उस पर मुक्का चला दिया। लेकिन दूसरी ओर पीले टी-शर्ट वाला शख्स पलटवार करते हुए अपने विरोधी को फर्श पर गिराकर बुरी तरह पीटता है और उसकी शर्ट के सारे बटन तोड़ देता है।
भीड़ में खड़े लोग पहले हैरान रह जाते हैं, लेकिन बाद में एक तीसरे यात्री और बाकी लोग बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराते हैं। वीडियो में पीले टी-शर्ट वाले की प्रतिक्रिया इतनी तेज थी कि वह धमकी भी देता नजर आता है।
वायरल वीडियो को @gharkekalesh पेज पर शेयर किया गया है और अब तक इसे 15 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे मजाकिया अंदाज में “मेट्रो में LIVE WWE” और “MMA ट्रेनिंग की जरूरत” जैसी प्रतिक्रियाएँ दी हैं।
DMRC के लिए ऐसे झगड़े न सिर्फ यात्रियों के लिए खतरा हैं, बल्कि सुरक्षा की चिंता भी बढ़ा रहे हैं।
Author: Bharat Kranti News
Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.

