लखनऊ में पुलिस मुठभेड़: इनामी बदमाश गुरसेवक ढेर, साथी फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ में एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, दूसरा फरार

अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस और अपराधियों के बीच लगातार मुठभेड़ की घटनाएं जारी हैं। रविवार रात को एक लाख रुपये का इनामी बदमाश पुलिस से मुठभेड़ में मारा गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, पारा थाने और डीसीपी वेस्ट की क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कुछ दिन पहले बुद्धेश्वर निवासी योगेश पॉल की हत्या कर उसकी कार लूटने वाला बदमाश मोहान रोड की ओर उसी वाहन को बेचने के इरादे से जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने जीरो प्वाइंट और आउटर रिंग रोड कट पर वाहन चेकिंग की।

जैसे ही संदिग्ध वाहन देखा गया, पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार में आगरा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया, तब आरोपियों ने गाड़ी फंसा दी और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया और दूसरा फरार हो गया।

डीसीपी पश्चिम ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान शाहजहांपुर निवासी गुरसेवक के रूप में हुई, जिस पर लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मौके से एक .38 बोर रिवॉल्वर, एक पिस्टल, जिंदा और खोखे कारतूस और शाहजहांपुर से लूटी गई कार बरामद की। गुरुसेवक के खिलाफ अपहरण, हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, गुरुसेवक ने शाहजहांपुर के पुवायां में अपने साथी के साथ मिलकर अवनीश दीक्षित की हत्या कर वाहन लूटा था। बदमाश की ओर से पांच राउंड फायरिंग की गई थी। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने क्षेत्र में कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है और अधिकारियों का कहना है कि उसके साथी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Bharat Kranti News
Author: Bharat Kranti News

Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles