भदोही अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले में कॉटन-जूट पूफ और चटाइयों ने विदेशी खरीदारों को किया आकर्षित
भदोही: भदोही अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का दूसरा दिन रविवार को विदेशी और राष्ट्रीय आयातकों के लिए खास आकर्षण लेकर आया। केवल कालीन ही नहीं, बल्कि हाथ से बने कॉटन और जूट के पूफ (स्टूल) और चटाइयां भी मेले में आए आगंतुकों का ध्यान खींच रही थीं।
रग्स बाई एआरएस के स्टॉल पर प्रदर्शित हाथ से बने पूफ, कुशन और जूट की चटाइयां विदेशी आयातकों के लिए सबसे आकर्षक रही। इनकी खूबसूरती और विविधता देखकर कई खरीदार प्रभावित हुए और स्टॉल पर लंबा समय रुककर इन उत्पादों की जानकारी ली। मेले में आए अधिकांश आयातक इनकी दो दर्जन से अधिक वेरायटी के बारे में उत्सुकता से पूछते नजर आए।
भदोही के उत्पादक ग्राहकों की मांग के अनुसार इन पूफ और चटाइयों को कॉटन, जूट, वुलेन और पॉलीएस्टर धागे में भी बनाते हैं। कंपनी के महाप्रबंधक शम्स गुलरेज अब्बास ने बताया कि ये उत्पाद बहुत सस्ते और यूरोपीय समुदाय में खास लोकप्रिय हैं। लोग इन्हें सोफे पर सजाने या फर्श पर रखकर बैठने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
उन्होंने कहा कि इनकी मांग धीरे-धीरे अमेरिका और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी बढ़ रही है। इनकी कीमत 1,500 रुपये से शुरू होकर 3,000 रुपये तक होती है। भले ही मेले में पूफ और सस्ते आइटम वाले स्टॉल कम थे, लेकिन वैश्विक आर्थिक मंदी के बावजूद सस्ते और आकर्षक हस्तशिल्प उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है।
भदोही के हस्तशिल्प उत्पाद जैसे पूफ और जूट की चटाइयां स्थानीय कारीगरों की प्रतिभा को दर्शाती हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का काम कर रही हैं।
Author: Bharat Kranti News
Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.
