भदोही। कालीन नगरी भदोही में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कालीन मेले में शिरकत की। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। हेलीपैड से लेकर एक्सपो मार्ट तक पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील रहा।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर शुक्रवार की शाम से ही तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। हेलिपैड से एक्सपो मार्ट तक करीब डेढ़ किलोमीटर का क्षेत्र सुरक्षा घेरे में रखा गया। भिखारीपुर अभयनपुर मैदान से लेकर मार्ट तक पुलिस, पीएसी और कमांडो तैनात रहे। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को शुक्रवार देर शाम सुरक्षा व्यवस्था का रिहर्सल भी कराया गया।
क्षेत्राधिकारी यातायात राजीव सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन और वापसी के दौरान इंदिरा मिल चौराहे से चौरी मार्ग पर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक यातायात पूरी तरह बंद रहा। इस दौरान केवल आपातकालीन वाहनों को ही अनुमति दी गई। वहीं, चौरी की ओर मानिकपुर स्थित पेट्रोल पंप से ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया।
ट्रैफिक पुलिस को भी पहले से प्रशिक्षण और रिहर्सल कराया गया ताकि किसी तरह की असुविधा न हो। अधिकारियों ने बताया कि मेले के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।
व्यापारी वर्ग को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्रंप टैरिफ को लेकर राहत मिलने से कालीन उद्योग को नई गति मिलेगी। कारोबारियों ने कहा कि इससे निर्यात में बढ़ोतरी होगी और स्थानीय रोजगार को भी मजबूती मिलेगी।
Author: Bharat Kranti News
Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.
