तमंचे के साथ पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर पालन राय, व्यापारियों से रंगदारी मांगने का था आरोपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तमंचे के साथ पकड़ा गया व्यापारियों से रंगदारी मांगने वाला हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोला (गोरखपुर)। थाना पुलिस ने रविवार देर रात कार्रवाई करते हुए व्यापारियों से रंगदारी मांगने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर पालन राय को तमंचा और बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक देशी तमंचा, कारतूस और बिना कागजात की बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने बाइक को एमवी एक्ट के तहत सीज करते हुए आरोपी पर आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष राहुल शुक्ला ने बताया कि रविवार देर रात चंद चौराहे से कौड़ीराम की ओर एक व्यक्ति तेज रफ्तार से बाइक लेकर जा रहा था। सिपाही ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। इस पर सूचना तुरंत जानीपुर पुलिस चौकी को दी गई। चौकी प्रभारी की टीम ने जगदीशपुर तिराहे पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान बनकटा निवासी जितेंद्र उर्फ पालन राय के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार पालन राय थाना क्षेत्र का चर्चित हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उस पर पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की आपराधिक गतिविधियों पर पहले भी पुलिस की नजर थी। गौरतलब है कि 2 सितंबर को गोला के व्यापारियों ने पालन राय के खिलाफ मोबिल खरीदने के बाद भुगतान न करने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी।

पुलिस ने बताया कि पालन राय से पूछताछ जारी है और उसके आपराधिक नेटवर्क की जांच भी की जा रही है। जल्द ही उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

Bharat Kranti News
Author: Bharat Kranti News

Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles