गोरखपुर: फर्जी आधार कार्ड से कबीर मठ पर कब्जे की कोशिश, पुलिस ने मामला दर्ज किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फर्जी आधार कार्ड से कबीर मठ पर कब्जे की कोशिश, पुलिस ने जांच शुरू की

गोरखपुर: शाहपुर इलाके के भेड़ियागढ़ स्थित कबीर मठ में महंथी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मठ की ओर से नियुक्त महंथ ओमप्रकाश चेला ने आरोप लगाया है कि पायल चौधरी और उनके मामा रणधीर चौधरी ने फर्जी दस्तावेजों की मदद से मठ की संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की।

महंथ ओमप्रकाश चेला के अनुसार, पायल चौधरी लंबे समय से मठ की संपत्ति पर दावा ठोकने के लिए लगातार मुकदमेबाजी कर रही हैं। उन्होंने सिविल जज सीनियर डिवीजन में वाद संख्या 13/2019 और 400/2017 दर्ज कराए हैं। इन केसों में पायल ने अलग-अलग नामों का प्रयोग किया — एक जगह पायल दास, तो दूसरी जगह पायल चौधरी

ओमप्रकाश चेला ने आरोप लगाया कि पायल वर्तमान में एक प्राइवेट बैंक के बेतियाहाटा कार्यालय और एक इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने एक ही आधार कार्ड का इस्तेमाल कर नौकरी और कोर्ट केसों में अलग-अलग नामों का प्रयोग किया।

महंथ ने बताया कि न्यायालय ने 21 अप्रैल 2008 को स्पष्ट रूप से निर्णय दिया था कि नौकरी करने वाला व्यक्ति मठ का महंथ नहीं हो सकता। बावजूद इसके, पायल ने कथित रूप से कूटरचना के माध्यम से एक ही आधार नंबर पर दो नामों का प्रयोग किया।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद फिरौती और धोखाधड़ी के मद्देनजर केस दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

Bharat Kranti News
Author: Bharat Kranti News

Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles