दादरी हिंसा मामला: 22 गिरफ्तारियों पर जमानत, 11 जेल से रिहा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दादरी प्रकरण: 22 लोगों को जमानत, 11 जेल से रिहा

मेरठ: दादरी में गुर्जर स्वाभिमान पंचायत को रोकने के दौरान पुलिस पर पथराव के आरोप में जेल भेजे गए सभी 22 लोगों को एसीजेएम-6 सोनिका वर्मा की कोर्ट से शुक्रवार को जमानत मिल गई। इनमें से 11 लोग शुक्रवार देर शाम जिला कारागार से रिहा हो गए।

मुख्य आरोपी अभिनव मोतला और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र भाटी सहित 11 आरोपियों की जमानत प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण उनकी रिहाई अभी नहीं हो सकी।

दादरी प्रकरण को लेकर 21 सितंबर से काफी हंगामा चल रहा था। तमाम गुर्जर नेताओं ने आरोपियों की रिहाई की मांग की थी। आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सात दिन बाद प्रदेशभर में आंदोलन की चेतावनी भी दी थी।

सरधना थाना क्षेत्र के कपसाढ़ गांव में लगाए गए स्वागत बोर्ड पर सम्राट मिहिर भोज के नाम के आगे ‘क्षत्रिय’ लिखा था। गुर्जर समाज के लोगों ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से इसे हटवाने की मांग की थी। पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद इसे हटा दिया।

दिल्ली निवासी और मूलरूप से दादरी निवासी अभिनव मोतला ने 21 सितंबर को दादरी में स्वाभिमान पंचायत करने का ऐलान किया था। बिना अनुमति, अभिनव मोतला, रविंद्र भाटी, प्रवेश, सोनू सहित अन्य पंचायत करने गांव पहुंचे। पुलिस ने पहले ही उन्हें रोक दिया था। इस दौरान पुलिस पर पथराव हुआ और भीड़ को लाठियों से खदेड़ा गया।

पुलिस ने अभिनव मोतला, रविंद्र भाटी और अन्य 22 लोगों को गिरफ्तार किया था। दौराला थाने में प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भीड़ जुटाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस पर पथराव करने जैसे धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

जमानत मिलने के बाद जेल अधीक्षक डॉ वीरेश राज शर्मा ने बताया कि 22 आरोपियों में से अतुल, आशीष, नीरज, मोहित, विशाल, अंकुर, भूपेंद्र, गौरव, सोनू, दीपक और मोहित नागर को रिहा कर दिया गया है।

Bharat Kranti News
Author: Bharat Kranti News

Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles