भदोही: सुरियावां में 18 लाख रुपये से होगी जर्जर नालियों और चेंबरों की मरम्मत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही: सुरियावां में 18 लाख रुपये से होगी जर्जर नालियों और चेंबरों की मरम्मत

सुरियावां। नगर पंचायत सुरियावां के विभिन्न वार्डों में बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हुई नालियों और जर्जर चेंबरों की जल्द मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए नगर प्रशासन की ओर से 18 लाख रुपये का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा गया है। बजट की स्वीकृति मिलने के बाद 15वें वित्त आयोग की धनराशि से मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।

नगर पंचायत सुरियावां में कुल 13 वार्ड हैं, जहां छोटी-बड़ी करीब 65 से 70 नालियां हैं। इनमें कई नालियां जर्जर हो चुकी हैं, जबकि कुछ स्थानों पर चेंबर खुले पड़े हैं। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

नगर प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, मलेपुर, सुभाष नगर, कुंदीपुर, गांधी नगर, शेखर आजाद नगर, अभिया रोड और स्टेशन रोड समेत विभिन्न क्षेत्रों में नालियों की स्थिति खराब है। इन स्थानों पर मरम्मत की आवश्यकता को देखते हुए प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन को भेजा गया है।

बजट स्वीकृत होने के बाद शुरू होगा काम

नगर प्रशासन के अनुसार, प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद संबंधित क्षेत्रों में नालियों और चेंबरों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए 15वें वित्त आयोग के बजट का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत देने का प्रयास किया जाएगा।

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) सुजीत कुमार ने बताया कि कई स्थानों पर नालियां जर्जर होने की जानकारी मिली है। इन्हें जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। इसके लिए 18 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। बजट की स्वीकृति मिलने के बाद 15वें वित्त आयोग की धनराशि से कार्य कराया जाएगा।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles