भदोही में नहाते समय तालाब में डूबा युवक, दलदल में फंसने से गई जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नहाते समय तालाब में डूबा युवक, दलदल में फंसने से गई जान

भदोही जिले के गंगापुर गोसाई बांध तालाब में हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

भदोही। जिले के कोतवाली क्षेत्र के हिम्मतपुर बकुचियां वार्ड निवासी 20 वर्षीय युवक की मंगलवार को तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पांडा गौतम पुत्र कैलाश गौतम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक अपने घर से करीब दो किलोमीटर दूर गंगापुर गोसाई बांध तालाब पर नहाने गया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पांडा तालाब में कूद-कूदकर नहा रहा था। तालाब की गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण अचानक उसका पैर दलदल में फंस गया। उसने बाहर निकलने की कोशिश की और काफी देर तक मदद के लिए आवाजें भी लगाईं, लेकिन मौके पर कोई मौजूद नहीं था। कुछ समय बाद एक राहगीर ने उसकी आहट सुनी और ग्रामीणों को बुलाया। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना पर मृतक के पिता कैलाश गौतम छोटे बेटे के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पांडा को बाहर निकाला गया और तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पांडा गौतम परिवार का बड़ा बेटा था। पिता दूसरे शहर में मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मृतक की चार बहनें हैं, जिनमें से दो की शादी अभी बाकी है। अचानक हुए इस हादसे से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

गांव में घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार के घर जुट गए। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Bharat Kranti News
Author: Bharat Kranti News

Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles