भदोही: गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस का अवकाश अब 14 दिसंबर को, डीएम ने जारी किया आदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही: गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस का सार्वजनिक अवकाश अब 14 दिसंबर को

ज्ञानपुर। गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर घोषित सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले यह अवकाश 24 नवंबर को निर्धारित था, लेकिन अब इसे बदलकर 14 दिसंबर (सोमवार) कर दिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने संशोधित आदेश जारी किया है।

शासन की ओर से वर्ष 2026 के घोषित सार्वजनिक अवकाशों की सूची में 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर अवकाश घोषित किया गया था। हालांकि, सामान्य प्रशासन अनुभाग के निर्देश के क्रम में अवकाश की तारीख में परिवर्तन किया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब 14 दिसंबर को जनपद भदोही में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके साथ ही पूर्व में 24 नवंबर के लिए निर्धारित अवकाश की तारीख को संशोधित कर दिया गया है।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles