भदोही: सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकालकर विद्यार्थियों ने किया जनसंपर्क, यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

भदोही। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय की ओर से बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. माया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल विद्यार्थियों ने रामरायपुर से इंदिरा मिल चौराहे तक जनसंपर्क कर राहगीरों, बाइक सवारों और ग्रामीणों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। वहीं, कार चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने लोगों को यातायात नियमों के उल्लंघन पर होने वाले चालान के प्रावधानों की भी जानकारी दी।

रैली के माध्यम से लोगों से सड़क सुरक्षा अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की गई। साथ ही यातायात संबंधी सावधानियों का अपने परिवार, रिश्तेदारों और समाज में प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया गया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

इस मौके पर गणित विभाग प्रभारी डॉ. विनोद कुमार भारती, शारीरिक शिक्षा प्रभारी ब्रिजेश कुमार, आईक्यूएसी प्रभारी रवींद्र कुमार पांडेय, अनीश कुमार मिश्र, डॉ. सुजीत कुमार सिंह, डॉ. शिखा तिवारी, डॉ. रुस्तम अली और डॉ. अंकिता तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles