भदोही: मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर 600 कार्मिकों का कार्य बहिष्कार, दो दिसंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर 600 कार्मिकों ने किया कार्य बहिष्कार, दो दिसंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

ज्ञानपुर। अल्प मानदेय के विरोध और मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर बुधवार को वीबी-जीरामजी कर्मचारी महासंघ से जुड़े करीब 600 कार्मिकों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। विकास भवन पहुंचे विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर दो दिसंबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

प्रदर्शन में रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायक समेत विभिन्न संवर्गों के सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पिछले 16 वर्षों से मानव संसाधन नीति का निर्धारण नहीं किया गया है। लगातार बढ़ती महंगाई के बावजूद उनका मानदेय बेहद कम है। ऐसे में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा कर्मचारियों को चिकित्सा और सामाजिक सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं।

कार्मिकों ने मानदेय वृद्धि में विसंगतियों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मांग उठाने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो वे मतदान के जरिए अपनी ताकत का एहसास कराएंगे।

कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक सम्मानजनक मानदेय वृद्धि और अन्य मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान सुरेश तिवारी, धर्मराज यादव, सेवालाल यादव, ब्रह्मजीत शुक्ला, संदीप मौर्या, अंजू सिंह, उषा देवी, रसीला मौर्या, सविता पांडेय, अनिता यादव, सुमन विश्वकर्मा, कुसुम मौर्या, सुशीला गुप्ता, रेखा पाल, चंदा देवी और रेखा देवी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles