भदोही: मौसम बदलते ही बढ़े वायरल बुखार के मरीज, 20 पीएचसी पर 1129 लोगों ने कराया उपचार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मौसम बदलते ही बढ़े वायरल बुखार के मरीज, 20 पीएचसी पर 1129 लोगों ने कराया उपचार

ज्ञानपुर। मौसम में बदलाव के साथ ही जिले में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। रविवार को जिले के 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराईं। मेले में सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम और बदन दर्द से पीड़ित मिले। कुल 1129 मरीजों ने स्वास्थ्य मेले में उपचार कराया।

जिले के चकटोडर, हरिहरपुर, महजूदा, करियाव, जंगीगंज, सेमराध, कटरा, जयरामपुर, अमिलौरी और नई बाजार सहित 20 स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन किया गया। यहां मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार दवाएं दीं। इसके अलावा ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य जरूरी जांच भी की गई।

मेले में गर्भवती महिलाओं और बच्चों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी गई। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को गांव के नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें सामान्य बीमारियों के उपचार के लिए दूर न जाना पड़े।

कसियापुर पीएचसी प्रभारी डॉ. डीके वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या अधिक रही। सभी मरीजों की जांच करने के बाद उन्हें आवश्यक दवाएं दी गईं।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles