भदोही: नईबाजार के उत्तर फटका में 28 लाख से बनी आरसीसी सड़क, आवागमन होगा सुगम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नईबाजार: उत्तर फटका में 28 लाख की लागत से बनी 300 मीटर आरसीसी सड़क, आवागमन होगा सुगम

भदोही। नगर पंचायत नईबाजार के वार्ड संख्या पांच स्थित उत्तर फटका में शीतला माता मंदिर होते हुए स्कूल तक करीब 300 मीटर लंबी आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत लगभग 28 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया गया है। सड़क बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। इसके किनारे जल्द ही प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइटें भी लगाई जाएंगी।

नगर पंचायत नईबाजार में कुल 13 वार्ड हैं और यहां करीब 25 से 28 हजार की आबादी निवास करती है। उत्तर फटका से शीतला माता मंदिर होते हुए स्कूल तक जाने वाला रास्ता बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या से जूझता था। रास्ते पर कीचड़ जमा होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ती थी।

स्थानीय लोगों ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला सोनकर से सड़क निर्माण की मांग की थी। अध्यक्ष ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। बजट स्वीकृत होने के बाद करीब 300 मीटर लंबी आरसीसी सड़क का निर्माण कराया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला सोनकर ने बताया कि नगर के प्रत्येक व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार की मंशा के अनुरूप विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नगर पंचायत से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों को बेहतर सड़क, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि आमजन के जीवन में खुशहाली और समृद्धि आए।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles