भदोही: विदाई गीतों से नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें, हनुमानगढ़ी तालाब में विसर्जित हुई मां दुर्गा की प्रतिमा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विदाई गीतों के बीच नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, हनुमानगढ़ी तालाब में विसर्जित हुई प्रतिमा

भदोही। मिर्जापुर मार्ग स्थित मां काली देवी मंदिर के पास मां सिंह वाहिनी शृंगार समिति (शिवम क्लब) की ओर से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का शुक्रवार को हनुमानगढ़ी तालाब में विसर्जन किया गया। इस दौरान निकाली गई शोभायात्रा में मां के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं, डीजे पर बज रहे विदाई गीतों ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। भक्तों ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी।

प्रतिमा विसर्जन से पहले नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मां के जयकारों के बीच श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शोभायात्रा में शामिल हुए। विदाई गीतों के दौरान माहौल भावुक हो गया और श्रद्धालुओं ने मां से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना की।

समिति की ओर से इस वर्ष गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर करीब 70 लाख रुपये की लागत से भव्य पूजा पंडाल तैयार कराया गया था। नवरात्र के दौरान यह पंडाल आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। मां दुर्गा के दर्शन और पूजन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

नौ दिवसीय पूजा उत्सव के समापन पर भक्तों ने मां दुर्गा से अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। धार्मिक अनुष्ठानों और उत्साहपूर्ण आयोजनों के बाद मां की प्रतिमा को हनुमानगढ़ी तालाब में विसर्जित किया गया। इस दौरान श्रद्धा, भक्ति और भावुकता का माहौल देखने को मिला।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles