कोतवाली: थाना परिसर के पास खड़े ट्रक में लगी आग, पहिये जले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोतवाली के पास खड़े ट्रक में लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

कोतवाली। कस्बे में थाना परिसर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की दक्षिणी पटरी पर खड़े एक ट्रक में बुधवार को अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से ट्रक के पहिये जल गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस स्थान पर ट्रक खड़ा था, वहां अक्सर कूड़ा-करकट फेंका जाता है। आरोप है कि इसी स्थान पर कूड़े में आग लगने के बाद पास में खड़ा ट्रक भी उसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि ट्रक के पास कूड़े में आग लगाई गई थी, जिसकी लपटों से ट्रक के पहियों में आग पकड़ ली। दमकल कर्मियों की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles