भदोही के डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बुनकर बन्दियों के कार्य की सराहना

भदोही, 29 नवम्बर 2025:
जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को जिला कारागार ज्ञानपुर का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने जेल में बंद कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही सरकारी सुविधाओं का विस्तृत समीक्षा की और जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी मूलभूत सुविधाएं समय से प्रत्येक बंदी तक पहुँचें।

अधिकारियों ने पुरुष/महिला बैरक, किशोर बैरक, रसोईघर, डिस्पेंसरी, स्टोर खाद्यान, तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम का गहन निरीक्षण किया। रसोईघर में बनने वाले भोजन, सरसों तेल तथा खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच भी की गई। वहीं डिस्पेंसरी में उपलब्ध दवाओं की स्थिति और चिकित्सा सुविधा की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने महिला बैरक में जाकर बंदियों से सीधे बातचीत की तथा उनकी समस्याओं और सुविधाओं की वास्तविक स्थिति जानी।


बुनकर बंदियों के कार्य की प्रशंसा

“एक जनपद एक उत्पाद” (ODOP) योजना के तहत कारागार में कालीन बुनने वाले बुनकर बंदियों से भी अधिकारियों ने मुलाकात की। उन्होंने बन्दियों द्वारा बनाए गए वेलकम, स्वागतम, सीता समाहित, तथा प्राकृतिक दृश्य जैसी उत्कृष्ट कालीनों का अवलोकन किया और उनके हुनर की भरपूर सराहना की।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बैरक व्यवस्थाओं, शौचालय, साफ-सफाई और मुलाकाती पंजिका का भी गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक अभिषेक सिंह, जेलर और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
यह जानकारी जिला सूचना कार्यालय भदोही द्वारा जारी की गई है।

Bharat Kranti News
Author: Bharat Kranti News

Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles