कम प्रगति वाले बूथ पर कड़ा रुख: D.M. ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
भदोही। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत जिले में चल रहे वोटर सूची संशोधन कार्य को तेजी देने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी शैलेष कुमार द्वारा field inspection लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को उन्होंने चौरी क्षेत्र के जमुआ परसीपुर स्थित दूरस्थ मतदान केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त बूथ पर गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन एवं अन्य प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यों की गति अपेक्षाकृत धीमी है। इस पर डीएम ने असंतोष व्यक्त करते हुए मौजूद अधिकारियों को शीघ्र सुधार और समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन हर स्तर पर सुनिश्चित किया जाए। BLO और सुपरवाइजर को निर्देशित किया गया कि पात्र मतदाताओं के नाम छूटने न पाएं और फील्ड वेरिफिकेशन समय से पूरा किया जाए।
“मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है। लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं होगी।” — जिला निर्वाचन अधिकारी
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवेदन प्रपत्रों, घर-घर सर्वे, प्रपत्र 6, 7, 8 एवं 8A की स्थिति, डिजिटाइजेशन और अपलोडिंग प्रक्रिया की समीक्षा की तथा ऑन-स्पॉट आवश्यक निर्देश भी दिए।
जिला प्रशासन ने बताया कि जिले के शेष ऐसे बूथों का भी निरीक्षण आगामी दिनों में किया जाएगा और कम प्रगति वाले केंद्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।


