सूरजपुर/कोतवाली देहात, उत्तर प्रदेश:
सेंथरा के पास स्थित एसीसी कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षक शाकिर हुसैन ने छात्रों की पिटाई कर दी। वजह थी – कुछ छात्रों की कॉपियों पर “जय श्रीराम” लिखा होना। घटना के बाद स्कूल में हंगामा हुआ और पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पंकज नामक छात्र के पिता ने बताया कि उनका भाई कक्षा 7 का छात्र है। 13 अगस्त को शिक्षक ने छात्र की नोटबुक में यह शब्द लिखा देखा और पहले तो डांट लगाई। इसके बाद लाल कलम से घेरा बनाकर चेतावनी दी और भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी।
14 अगस्त को छात्रों के अन्य अभिभावक और भारतीय हिंदू परिषद गोरक्षा दल के पदाधिकारी स्कूल पहुंचे। गोरक्षा दल के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य अवधेश कुमार उर्फ सुधीर ने आश्वासन दिया कि शिक्षक को हटाया जाएगा और भविष्य में इस प्रकार की घटना नहीं होगी।
लेकिन सोमवार को शिक्षक ने फिर कई छात्रों की कॉपियों में “जय श्रीराम” लिखा देखकर आगबबूला हो गए। उन्होंने कक्षा 4 से 7 तक के छात्रों की कॉपियों में लाल घेरा बनाकर कई छात्रों की पिटाई की। छात्रों ने घर आकर माता-पिता को इस घटना की जानकारी दी।
पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी
मंगलवार को अभिभावक और गोरक्षा दल के पदाधिकारी फिर स्कूल पहुंचे। शिक्षक से विवाद शुरू होने पर स्थिति बिगड़ गई। अभिभावकों ने कोतवाली देहात पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शिक्षक को हिरासत में ले जाकर थाने ले आई।
Author: Bharat Kranti News
Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.


