फूल के पौधे पर पेशाब को लेकर छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या, 3 गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फूल के पौधे पर बच्चे के पेशाब करने पर बड़ा भाई बना हैवान, लाठी-डंडे से पीटकर सगे भाई की हत्या

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेलदहा गांव में फूल के पौधे पर बच्चे के पेशाब करने की मामूली बात पर सगे बड़े भाई ने छोटे भाई की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

घटना शुक्रवार शाम की है। मृतक विंध्याचल (35) और आरोपी भाई राजेंद्र उर्फ अशोक अगल-बगल रहते थे। जानकारी के अनुसार, विंध्याचल का 8 वर्षीय बेटा अनजाने में राजेंद्र के घर में लगे फूल के पौधे पर पेशाब कर बैठा। इस बात से नाराज होकर राजेंद्र ने अपनी पत्नी मालती देवी और बेटी पुष्पा के साथ मिलकर विंध्याचल पर हमला कर दिया।

लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटा, अस्पताल में हुई मौत

तीनों आरोपियों ने मिलकर विंध्याचल को लाठी-डंडों से इतना पीटा कि वह लहूलुहान हो गया। बीच-बचाव में आए वृद्ध पिता श्रीराम को भी आरोपियों ने धक्का दे दिया। ग्रामीणों की मदद से घायल विंध्याचल को चोपन सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई।

जमीन विवाद भी बना वजह

बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच जमीन और संपत्ति को लेकर पहले से विवाद चल रहा था, जो इस छोटी सी बात में उग्र रूप ले बैठा। पिता श्रीराम ने कहा, “ऐसी कोई बात नहीं थी कि हत्या कर दी जाए। बड़े बेटे ने जघन्य अपराध किया है, उसे वैसी ही सजा मिलनी चाहिए।”

पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतक की पत्नी कृष्णावती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। राजेंद्र, मालती देवी और पुष्पा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सीओ सिटी डॉ. चारू द्विवेदी ने बताया, “मामूली विवाद में युवक की लाठी-डंडे से पिटाई की गई। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।”


मृतक विंध्याचल अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पिता श्रीराम की आंखें नम हैं और परिवार की आर्थिक हालत भी बेहद कमजोर बताई जा रही है।


भारत क्रांति न्यूज़ आपके लिए ऐसी ही सच्ची, संवेदनशील और जनहित से जुड़ी खबरें लेकर आता रहेगा।
भारत क्रांति न्यूज़ | सच्चाई के साथ

Bharat Kranti News
Author: Bharat Kranti News

Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles