मोबाइल छीनकर जबरन पूछा पासवर्ड, खाते से निकाल लिए 69 हजार रुपये
भदोही। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के चौर बौरीबोझ में बदमाशों ने एक युवक को रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद जबरन पासवर्ड पूछकर उसके खाते से 69 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष रमाकांत यादव के मुताबिक, भागीरथीपुर निवासी बाबूराम ने तहरीर देकर बताया कि 24 अक्तूबर को वह अपने परिचित से मिलने जा रहा था। इसी दौरान चौर बौरीबोझ के पास आरिफ निवासी तिलकठ बंदीपट्टी, सरायममरेज, गंगानगर प्रयागराज, राजा चौबे निवासी नीबी, दुर्गागंज, आनंद कन्नौजिया और शनि बिंद निवासी बौरीबोझ ने उसे रोक लिया।
आरोप है कि चारों ने बाबूराम के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद जबरन पासवर्ड पूछकर खाते से 69 हजार रुपये निकाल लिए।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इतनी बड़ी धनराशि किस माध्यम से निकाली गई, इसकी भी जांच की जा रही है।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।