आरती सिंह को भाजपा महिला मोर्चा काशी क्षेत्र में मिली अहम जिम्मेदारी, समर्थकों में खुशी
भदोही। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से आरती सिंह को भाजपा महिला मोर्चा के काशी क्षेत्र का मंत्री नियुक्त किया है। उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने की जानकारी सामने आते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि आरती सिंह अपने संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता और कार्यक्षमता के बल पर महिला मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र की महिला कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है।
आरती सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर संगीता खन्ना, रीना बरनवाल, बिनीत बरनवाल, ओम सिंह, पूनम मौर्या, रेनू पांडे, मनीषा अम्बज और सुषमा मालवीय सहित अन्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।



