सर्वसमाज को जोड़कर बसपा बनाएगी सरकार: डॉ. रामजी राव
दुर्गागंज। भानीपुर में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि मिर्जापुर मंडल प्रभारी डॉ. रामजी राव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि सर्वसमाज को पार्टी से जोड़ने के लिए कार्यकर्ता लगातार मेहनत कर रहे हैं। संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा।
बैठक में कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने का आह्वान किया गया।
इस दौरान जेपी चौधरी, महेंद्र कुमार गौतम, सुभाष चंद्र, आशीष तिवारी, गुलाब चंद्र मौर्य, अशोक चौधरी, आरके राव, प्रेमशंकर और गिरजाशंकर पासी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।








