ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे फाटक के पास मिला शव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे फाटक के पास मिला क्षत-विक्षत शव

चौरी। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर रेलवे फाटक के पास सोमवार तड़के ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान कर्मेन्द्र दुबे उर्फ गोलू (30) पुत्र त्रिलोकी दुबे निवासी जगदीशपुर के रूप में हुई। बताया गया कि सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर पड़े शव पर पड़ी। शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की। परिजनों ने शव की पहचान कर्मेन्द्र दुबे के रूप में की।

परिजनों के अनुसार कर्मेन्द्र मुंबई में रहकर एक ट्रैवल एजेंसी में काम करता था। करीब छह वर्ष पहले उसने मुंबई में ही शिवानी से शादी की थी। दंपती के दो पुत्र शिवाश और काव्यांश हैं।

मृतक के पिता त्रिलोकी दुबे ने बताया कि कर्मेन्द्र सोमवार को घर से कब निकला और रेलवे फाटक तक कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

प्रभारी निरीक्षक कुलदीप मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles