ईसीसीई एजुकेटर चयन: 70 पदों के लिए 210 अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ईसीसीई एजुकेटर के चयन को लेकर अभिलेखों का सत्यापन शुरू, 70 पदों के लिए 1650 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

ज्ञानपुर। जिले में को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों के बेहतर संचालन के लिए ईसीसीई एजुकेटर के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में बृहस्पतिवार से चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन शुरू किया गया। पहले दिन काउंसिलिंग को लेकर परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा।

जिले में अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ईसीसीई) एजुकेटर के 70 पद निर्धारित हैं। इन पदों के लिए कुल 1650 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। चयन प्रक्रिया के तहत रेंडमाइजेशन के माध्यम से 210 अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई है। सूची में शामिल अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन के लिए बुलाया गया।

डायट परिसर में सुबह करीब 10 बजे से अभिलेखों का सत्यापन शुरू हुआ। डीसी सामुदायिक नवीन मिश्रा के साथ कर्मचारियों की टीम ने अभ्यर्थियों के शैक्षिक एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की।

ईसीसीई एजुकेटर का मुख्य कार्य आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित बाल वाटिका में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद करना और बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करना है। इसके माध्यम से प्रारंभिक बाल्यावस्था में बच्चों के शैक्षिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि रेंडमाइजेशन के बाद तैयार सूची में शामिल अभ्यर्थियों को फोन के माध्यम से सूचना देकर बुलाया गया है। अभिलेखों के सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत ईसीसीई एजुकेटर के पदों पर चयन किया जाएगा।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles