केएनयू में हरियाली रंगोत्सव, छात्राओं के फैशन शो ने बांधा समां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केएनयू में हरियाली रंगोत्सव, छात्राओं के फैशन शो ने बांधा समां

ज्ञानपुर। काशी नरेश विश्वविद्यालय (केएनयू) में रंग तरंग सांस्कृतिक क्लब की ओर से बृहस्पतिवार को हरियाली रंगोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की महिला प्रोफेसरों और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आकर्षक फैशन शो ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति और परंपराओं की मनोहारी झलक प्रस्तुत की।

राधा-कृष्ण के भक्तिमय नृत्य, पहाड़ी नृत्य और ‘सैंय्या मिले लड़कईय्या’ जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों पर कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण छात्राओं का फैशन शो रहा। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों की साड़ियों और पारंपरिक परिधानों में रैंप वॉक किया। क्षेत्रीय संस्कृतियों की पहचान से जुड़े परिधानों के साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों की पारंपरिक दुपट्टा ड्रेपिंग शैलियों को भी प्रस्तुत किया गया।

कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन छात्र-छात्राओं को अपनी समृद्ध भारतीय परंपराओं और लोक संस्कृति से जोड़ते हैं। साथ ही ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles