फोरलेन पार कर रही 12वीं की छात्रा को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फोरलेन पार कर रही 12वीं की छात्रा को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के बसारतपुर गांव में शुक्रवार सुबह फोरलेन पार कर रही 17 वर्षीय किशोरी की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पिता की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पिता हरिश्चंद्र सोनकर ने बताया कि उनकी बेटी नैना फोरलेन के दूसरी तरफ स्थित खेत में हरी सब्जी तोड़ने गई थी। सब्जी तोड़ने के बाद वह घर लौटने के लिए फोरलेन पार कर रही थी। इसी दौरान गोठा से घोसी की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे में नैना गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

नैना तीन बहनों और दो भाइयों में दूसरे नंबर पर थी। वह अमिला स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles