मदरसा बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, सुरक्षा व पारदर्शिता के कड़े इंतजाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दो परीक्षा केंद्रों पर 793 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, 9 से 14 फरवरी तक आयोजन

भदोही जिले में मदरसा बोर्ड की परीक्षा सोमवार से प्रारंभ हो गई है। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और नकलविहीन कराने के लिए जिला प्रशासन और मदरसा परिषद की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। मदरसा बोर्ड के अंतर्गत संचालित मुंशी–मौलवी (हाईस्कूल) एवं आलिम (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं 9 फरवरी से 14 फरवरी तक चलेंगी, जिसमें जिले भर से कुल 793 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं।

मदरसा परिषद द्वारा चार दिन पूर्व जिले में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया था। इसके तहत मदरसा दारूल उलूम हबीबिया रिजविया, गोपीगंज तथा मदरसा प्राइमरी इस्लाह, पंचभैया भदोही को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा से एक दिन पूर्व रविवार को मदरसा प्रबंधन द्वारा डेस्क, सीटिंग प्लान, रोल नंबर सूची और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं।

यूपी बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर इस बार मदरसा बोर्ड की परीक्षा भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जा रही है। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में कैमरे लगाए गए हैं और उनकी सतत मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली गई हैं। नकल की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी गई है और केंद्रों पर आवश्यक दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर परीक्षा की निगरानी के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया को मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। दोनों अधिकारी नियमित रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे और किसी भी प्रकार की शिकायत या अव्यवस्था पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

प्रशासन का कहना है कि परीक्षा अवधि के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ परीक्षार्थियों को शांत वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे बिना किसी दबाव के परीक्षा दे सकें।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles