अध्यात्म और साहित्य का संगम: श्रीमद्भागवत कथा में सजी कवियों की काव्य महफिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अध्यात्म और साहित्य का संगम: कवियों ने जमाई काव्य महफिल

सीतामढ़ी।
वेणी माधव साधना साधक समिति के तत्वावधान में सूर्यभानपुर में आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन रात्रि को अध्यात्म और साहित्य का अनुपम संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर आयोजित कवि सम्मेलन ने श्रद्धालुओं और साहित्यप्रेमियों को भावविभोर कर दिया।

कवि सम्मेलन में पारसनाथ मिश्रा, इंदु चंद्र पांडेय, कन्हैया लाल दूबे ‘निशांत’ सहित अन्य आमंत्रित कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाओं का पाठ किया। कवियों ने हास्य, व्यंग, वीर रस एवं शृंगार रस की कविताओं के माध्यम से जहां श्रोताओं को हँसाया, वहीं सामाजिक कुरीतियों, राष्ट्रप्रेम और धार्मिक मूल्यों पर भी गहरी चोट की। कई रचनाओं पर श्रोता देर तक तालियां बजाते रहे।

काव्य पाठ के दौरान पूरा पंडाल “वाह-वाह” और तालियों की गूंज से भर उठा। कवियों की सशक्त प्रस्तुति ने श्रीमद्भागवत कथा के आध्यात्मिक वातावरण को और भी सरस बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और बुजुर्गों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमद्भागवत कथा के व्यास आचार्य विनोद माधव महाराज ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि “साहित्य समाज का दर्पण होता है और जब वह अध्यात्म से जुड़ता है, तो मानव जीवन को सही दिशा देने का कार्य करता है।”
कवि सम्मेलन का संचालन युवा कवि डॉ. निहाल कृष्ण पांडेय ने प्रभावशाली अंदाज में किया।

इस अवसर पर रामजी द्विवेदी, शिवजी द्विवेदी, प्रमोद द्विवेदी, मनोज द्विवेदी, बृजभूषण द्विवेदी, सुमित द्विवेदी, अतुल तिवारी, हर्ष मालवीय, नितिन सिंह, अनिलेश महाराज, तुषार द्विवेदी, अनंत द्विवेदी, अनुभव द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के अंतर्गत प्रतिदिन सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ सांस्कृतिक जागरूकता भी बढ़ रही है।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles