69 लाख से बनेगी 650 मीटर आरसीसी सड़क, नगर पंचायत अध्यक्ष विनय चौरसिया ने किया शिलान्यास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगर पंचायत क्षेत्र में विकास को मिली नई गति, 69 लाख से बनेगी 650 मीटर आरसीसी सड़क

भदोही। नगर पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष विनय चौरसिया ने 69 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 650 मीटर लंबी आरसीसी सड़क का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में सड़क, नाली, जल निकासी और प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में यह आरसीसी सड़क वार्ड संख्या चार के बघेल कटरा से त्रिमुहानी, बाईपास होते हुए अटल चौराहा से गल्ला मंडी तक बनाई जाएगी। सड़क की लंबाई 650 मीटर और चौड़ाई 18 मीटर होगी, जिससे भारी वाहनों के आवागमन में भी सुविधा होगी।

उन्होंने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीर, व्यापारी और वाहन चालक गुजरते हैं। खासकर बरसात के मौसम में सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को कीचड़ और जलभराव की समस्या झेलनी पड़ती थी। आरसीसी सड़क के निर्माण से यह समस्या स्थायी रूप से समाप्त हो जाएगी और करीब एक हजार से अधिक की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और समयबद्ध तरीके से सड़क को पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नगर के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह के विकास कार्य कराए जाएंगे।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान रमाकांत जायसवाल, अवधेश उमर, मदन जायसवाल, विक्की सिंह बघेल, चंद्रेश यादव, गणेश जायसवाल, अशोक जालान, जयशंकर, नंदलाल, गुड्डू सहित कई गणमान्य नागरिक व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles