गुडबाय… टाटा… सब खत्म! कैमरे के सामने किशोरी ने निगला ‘जहर’, पुलिस दौड़ी तो खुला बड़ा राज
मऊगंज (रीवा)। सोशल मीडिया पर रील वायरल करने की सनक लोगों पर इस कदर हावी हो चुकी है कि अब किशोर-किशोरियां अपनी जान को भी जोखिम में डालने से पीछे नहीं हट रहे। ऐसा ही एक मामला मऊगंज में सामने आया, जहां एक किशोरी ने इंस्टाग्राम पर ‘जहर’ पीने का नाटक किया। वीडियो देखकर पुलिस और साइबर सेल हरकत में आ गई, लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो सभी ने माथा पीट लिया।
इंस्टाग्राम पर डाली ‘गुडबाय’ वाली रील
हनुमना थाना क्षेत्र के मढ़ा गांव निवासी किशोरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया। वीडियो में वह पानी के साथ सफेद पाउडर निगलती नजर आई और कैप्शन लिखा– “प्यार की खुशी के लिए… गुडबाय।” इसे देखकर ऐसा प्रतीत हुआ मानो उसने सच में जहर पी लिया हो।
पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई
वीडियो वायरल होते ही मऊगंज पुलिस अधीक्षक और साइबर सेल टीम अलर्ट हो गई। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस तत्काल किशोरी के घर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की यह तत्परता देख घरवाले भी घबरा गए।
नमक निगला था, जहर नहीं
अस्पताल में जांच के दौरान चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। किशोरी ने कबूल किया कि उसने कोई जहर नहीं, बल्कि साधारण नमक निगला था। उसने कहा कि उसकी इंस्टाग्राम रील्स वायरल नहीं हो रही थीं, इसलिए लोगों का ध्यान खींचने के लिए उसने ऐसा खतरनाक स्टंट किया।
पुलिस ने दी कड़ी चेतावनी
पुलिस ने किशोरी को कड़ी फटकार लगाते हुए भविष्य में इस तरह का जोखिम भरा कदम न उठाने की हिदायत दी। साथ ही, लोगों से भी अपील की कि केवल लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए इस तरह का खतरनाक कंटेंट न बनाएं। पुलिस ने कहा कि इस तरह की हरकत से अफवाह फैलती है और प्रशासनिक संसाधनों की भी बर्बादी होती है।
Author: Bharat Kranti News
Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.



