बंटवारा विवाद में राजस्व टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण, पक्षों को एसडीएम के समक्ष तलब
भदोही। नगर के मोहल्ला पीरखांपुर में संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद के मामले में सोमवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर जमीन से संबंधित अभिलेखों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच-पड़ताल की।
मामला जफर इकबाल, जफर हसनैन और स्व. अब्दुल कलाम के परिवार से जुड़ी संयुक्त संपत्ति के बंटवारे का है। संयुक्त संपत्ति में अपने हिस्से की जायदाद की निशानदेही कराने के लिए जफर हसनैन ने तहसील दिवस के दौरान एसडीएम चंद्रकांत त्रिपाठी को प्रार्थना पत्र दिया था।
प्रार्थना पत्र के आधार पर सोमवार को राजस्व विभाग की टीम पीरखांपुर पहुंची। टीम में नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल और राजस्व निरीक्षक शामिल रहे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संपत्ति की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अभिलेखों की जांच की।
जांच के दौरान राजस्व टीम ने संबंधित पक्षों से जमीन पर उनके दावों से जुड़े दस्तावेज और साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा। सभी पक्षों को अपने-अपने दावों के साथ एसडीएम कार्यालय में उपस्थित होने के लिए तलब किया गया है।
राजस्व विभाग की जांच के बाद अब संबंधित अभिलेखों और पक्षों के दावों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।




