नेशनल स्कूल गेम्स के लिए भदोही के 12 शतरंज खिलाड़ी चयनित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नेशनल स्कूल गेम्स के लिए भदोही के 12 शतरंज खिलाड़ी चयनित, तीन टीमों में जिले का करेंगे प्रतिनिधित्व

भदोही। जिले के 12 शतरंज खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय नेशनल स्कूल गेम्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये खिलाड़ी तीन अलग-अलग टीमों में शामिल होकर प्रतियोगिता में भदोही का प्रतिनिधित्व करेंगे। बालिका वर्ग के अंडर-17 और अंडर-14 में सरकारी विद्यालयों की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह बनाई है। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज, गोपीगंज की टीम चयनित हुई है।

चयन के लिए आयोजित प्रतियोगिता में राजकीय हाईस्कूल चकमंधाता की अंडर-17 बालिका टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम ने सोनभद्र की टीम को 4-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टीम में आराधना, काजल, हनी, शिफा और रुचि शामिल रहीं।

इसी तरह कंपोजिट स्कूल धनापुर की अंडर-14 बालिका टीम ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय नेशनल स्कूल गेम्स के लिए स्थान बनाया। टीम में वंशिका, सुनैना, नांशी, रूही और निधि शामिल हैं।

वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज, गोपीगंज की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने प्रतियोगिता में सोनभद्र और मिर्जापुर की टीमों को पराजित कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया। टीम में आदर्श, श्रेष्ठ और वेदांश शामिल हैं।

टीम के कोच प्रभात यादव ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो केवल उन्हें उचित मंच और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की। खिलाड़ियों के चयन से विद्यालयों और जिले में खुशी का माहौल है।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles