मथुरा की प्रसिद्ध मंडली करेगी रामलीला का मंचन, 29 सितंबर से होगा शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मथुरा की प्रसिद्ध मंडली करेगी रामलीला का मंचन, 29 सितंबर से होगा शुभारंभ

भदोही। शहर की ऐतिहासिक रामलीला के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस वर्ष रामलीला का शुभारंभ 29 सितंबर से होगा। रामलीला के मंचन के लिए इस बार मथुरा की प्रसिद्ध रामलीला मंडली भदोही पहुंचेगी। शुक्रवार को रामलीला समिति की बैठक आयोजित कर आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तय की गई।

समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने बताया कि रामलीला का शुभारंभ नारद मोह लीला से किया जाएगा। इसके बाद भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न धार्मिक एवं आकर्षक प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। दरोपुर स्थित रामलीला मैदान में करीब 10 दिनों तक रामलीला का आयोजन होगा।

3 अक्टूबर को निकलेगी श्रीराम की बरात

रामलीला आयोजन के दौरान 3 अक्टूबर को श्रीराम की बरात निकाली जाएगी। बरात रजपुर चौराहे से निकलेगी। इसमें डीजे, ढोल-नगाड़े और आकर्षक धार्मिक झांकियां लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

10 अक्टूबर से रजपुरा में होगा रामलीला का आयोजन

इसके बाद 10 अक्टूबर से रजपुरा स्थित रामलीला मैदान में रामलीला का आयोजन शुरू होगा। यहां विजयदशमी तक भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।

20 अक्टूबर को श्रीराम-रावण युद्ध और रावण वध का मंचन किया जाएगा। इसके अगले दिन 21 अक्टूबर को भरत मिलाप एवं श्रीराम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का विधिवत समापन होगा।

बैठक में विनीत बरनवाल, राजीव चौरसिया, सुभाष मौर्या, गिरधारी जायसवाल, अजय गुप्ता, विपिन बरनवाल, राजकुमार गुप्ता, भोलानाथ विश्वकर्मा, सत्यशील जायसवाल, संदीप कनोडिया सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles