अमवा में पांचवें दिन बदला गया जला विद्युत ट्रांसफार्मर, जन्माष्टमी पर मिली राहत
अमवा। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के अमवा बाजार में लगा 25 केवीए का जला विद्युत ट्रांसफार्मर शुक्रवार को बदल दिया गया। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पिछले चार दिनों से बाजार और आसपास के रहवासी बिजली संकट से जूझ रहे थे। बिजली आपूर्ति बाधित होने से दुकानदारों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।
अखबार के शुक्रवार के अंक में ‘चार दिन से जला ट्रांसफार्मर, लोग परेशान’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली निगम के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और शुक्रवार को ट्रांसफार्मर बदलवा दिया।
बताया गया कि अमवा बाजार में करीब एक हजार की आबादी निवास करती है। बीते सोमवार को 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। इसके बाद से ही बिजली आपूर्ति प्रभावित थी। जन्माष्टमी पर्व के मौके पर ट्रांसफार्मर बदल जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
अवर अभियंता ज्योति प्रकाश ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की जानकारी विभाग को नहीं थी। जानकारी मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए जला ट्रांसफार्मर बदल दिया गया। नए ट्रांसफार्मर के लगने के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।



