बिजली गिरने से दुर्गागंज बाजार का 250 केवीए ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, आपूर्ति बाधित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिजली गिरने से दुर्गागंज बाजार का 250 केवीए ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, आपूर्ति बाधित

दुर्गागंज। सोमवार को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दुर्गागंज बाजार में लगा 250 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद बाजार क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से क्षेत्र के कई अन्य स्थानों पर भी विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई। विद्युत पोलों पर लगे डंपर, डिस्क, इंसुलेटर और फ्यूज समेत कई उपकरण क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली।

विद्युत उपकरणों के खराब होने की जानकारी मिलते ही विभाग की ओर से लाइनमैनों को मौके पर भेजा गया। कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर खराब उपकरणों की जांच कर आवश्यक मरम्मत का कार्य शुरू किया, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके।

अवर अभियंता मिश्राईनपुर ब्रह्म दत्त पटेल ने बताया कि जिन स्थानों से विद्युत उपकरण खराब होने की सूचना प्राप्त हुई थी, वहां लाइनमैनों को भेजकर व्यवस्था को ठीक कराया गया है। विभाग की टीम विद्युत आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रही है।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles